वित्त मंत्री से मिला झारखंड राज्य कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा मांग पत्र
Ranchi : झारखंड राज्य कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर जी से मुलाकात कर जेएसएलपीएस
के डाटा एंट्री ऑपरेटर्स को एनआरएलएम पॉलिसी के अंतर्गत L-7 में समायोजित करने की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन के संबंध में अपना मांग पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को डाटा एंट्री ऑपरेटर्स की वर्तमान स्थिति, उनकी समस्याओं तथा लंबे समय से लंबित मांगों से अवगत कराया। संघ ने कहा कि JSLPS के अंतर्गत कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर्स द्वारा ग्रामीण विकास एवं आजीविका मिशन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में निरंतर योगदान दिया जा रहा है। इसके बावजूद उनके सेवा-हित एवं भविष्य को लेकर उचित व्यवस्था का अभाव है।
संघ की प्रमुख मांग है कि JSLPS के डाटा एंट्री ऑपरेटर्स को NRLM पॉलिसी में L-7 के अंतर्गत समायोजित किया जाए। ताकि उनके कार्य एवं अनुभव के अनुरूप उन्हें उचित सेवा-सुरक्षा एवं सम्मान मिल सके।
प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल एवं समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
संघ ने स्पष्ट किया कि मांगों के समाधान तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर्स अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष करते रहेंगे।




