विश्रामपुर : सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान की मौत, रजहरा कोयलवरी में करते थे ड्यूटी

Palamu : विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव में सड़क दुर्घटना में एक होमगार्ड के जवान की दर्दनाक मौत हो गई। होमगार्ड जवान की पहचान विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पंजीरी कला गांव निवासी जीतू मोची उम्र 56 वर्ष के रूप में की गई है।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि जीतू मोची अभी हाल में पड़वा थाना क्षेत्र के रजहरा कोईलवरी में अपना ड्यूटी करते थे।

शनिवार की सुबह वह अपना ड्यूटी करके बाइक पर सवार होकर अपने घर पंजीरी कला जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में लालगढ़ गांव स्थित शिव मंदिर के पास उनका बाइक अनियंत्रित होकर एक बिजली पोल से टकरा गई।जिसमें बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण देवेंद्र पाठक और चंदन कुमार के द्वारा घायल जीतू मोची को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उनके मौत के बाद से पुलिस परिवार में शोक का माहौल व्याप्त है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!