विश्व पर्यावरण दिवस पर वृद्धाश्रम में किया गया पौधारोपण

Latehar : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार के तत्वावधान में गुरुवार को ओल्ड एज होम, करकट (लातेहार) में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज में हरित वातावरण को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्षा पूनम देवी उपस्थित हुईं। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और बुजुर्गों का सम्मान, दोनों ही समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं।

इस अवसर पर युवा भारत की जिला अधिकारी कंचन कुमारी, भाजपा नेता रामदेव सिंह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।वक्ताओं ने कहा कि पौधे धरती के लिए अमूल्य धरोहर हैं और इनके संरक्षण से ही स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक सेजल कुमारी, मानसी कुमारी, अनिता कुमारी, जिया कुमारी एवं काजल कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ हरित समाज के निर्माण हेतु सामूहिक रूप से योगदान देने का संकल्प लिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!