
श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर मे नये सदस्यों ने शपथ ली, चुनरी भेट कर सम्मानित किया गया
Latehar : रविवार को श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार में वर्ष 2026 की दुर्गा पूजा समिति के नव मनोनीत सदस्यों को सदस्यता प्रदान करते हुए शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष सह संरक्षक अभिनंदन प्रसाद , त्रिभुवन पांडेय, उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद, सचिव आशीष टैगोर व कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह के अलावा अन्य कार्यकारिणी समिति के कई सदस्य मौजूद थे।
नए सदस्यों को मंदिर की मर्यादा, प्रतिष्ठा एवं परंपराओं के अनुरूप पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।इस दौरान सदस्यों ने मंदिर एवं दुर्गा पूजा के सफल आयोजन में पूरी लगन और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।मौके पर संरक्षक अभिनंदन प्रसाद ने कहा कि श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर लातेहार की आस्था का प्रमुख केंद्र है।मंदिर की धार्मिक गरिमा एवं प्रतिष्ठा को बनाए रखना समिति के प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है।
उन्होंने नए सदस्यों से आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने की अपील की। त्रिभुवन पांडेय ने कहा कि इस वर्ष नये युवाआ को दुर्गा पूजा के सफल आयोजन की जिम्मेवारी दी गयी है।समिति के सभी सदस्य आपसी सहयोग, समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्य करें।वहीं उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद ने नए सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की बात कही।मंच का संचालन सचिव आशीष टैगोर ने किया।मौक पर ओमप्रकाश प्रसाद (राजू), रविंद्र प्रजापति, संतोष कुमार पिंटू, राजीव कुमार, संतोष प्रसाद गुड्डू, सतीष कुमार, दीपक विश्वकर्मा, आकाश कुमार जायसवाल व परितोष ठाकुर आदि मौजूद थे।
इन सदस्यों ने सदस्यता ली
नये सदस्यों में विष्णु कुमार साहू, शुधांशु दुबे , भरत प्रसाद गुप्ता, चंदन कुमार, सुमित कुमार, शुभम कुमार, सूरज कुमार, आकाश कुमार, मोनू कुमार, कौशल किशोर राज, अमीत कुमार, अमन कुमार, सोनू कुमार, सुमीत कुमार, गोविंद कुमार (सोनू), सुमीत कुमार, कुंदन कुमार, राजन कुमार, मिशू कुमार, करण कुमार, गौरव कुमार, धीरज कुमार आदि ने सदस्यता ग्रहण की।





