Palamu : चोरी की बाइक से प्रेमिका से मिलने मेदिनीनगर पहुंचा आशिक, जीपीएस से पुलिस ने पकड़ा

Palamu : अपने प्यार के लिए कोई भी व्यक्ति किसी भी हद तक जा सकता है। ऐसा ही एक मामला पलामू जिले के मेदिनीनगर से सामने आया है। प्रेमिका से मिलने की चाहत में एक युवक चोरी की बाइक लेकर मेदिनीनगर पहुंच गया, लेकिन बाइक में लगे जीपीएस ने उसकी पूरी योजना फ्लॉप कर दी।

गढ़वा से चोरी हुई बाइक की लोकेशन जैसे ही मेदिनीनगर के बारालोटा में मिली। शहर थाना की पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान शुभम पासवान (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली।

बताया जाता है कि गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह निवासी दिलीप कुमार गुप्ता की बाइक शनिवार रात घर के बाहर से चोरी हो गई थी। रविवार सुबह उठने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला तो दिलीप ने तत्काल इसकी सूचना केतार थाना पुलिस को दी।बाइक में जीपीएस लगा होने के कारण उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। कुछ ही देर में जीपीएस से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली। इसके बाद गढ़वा पुलिस की सूचना पर शहर थाना पुलिस सक्रिय हो गई।लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम बारालोटा पहुंची। वहां चोरी की बाइक के साथ शुभम पासवान को पकड़ लिया गया।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक बाइक लेकर अपनी प्रेमिका से मिलने मेदिनीनगर आया था। पुलिस ने बाइक को जब्त कर युवक को हिरासत में ले लिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!