सड़क दुर्घटना में 3 थानेदार की मौत, बिहार के मधेपुरा जिले की घटना

Patna : पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे मधेपुरा जिले के तीन थानाध्यक्षों की बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बजे सड़क हादसे में मौत हो गई है।

मृतकों में उदाकिशुनगंज अनुमंडल के रतवारा थाना अध्यक्ष सजन कुमार, अरार थाना अध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र तथा मधेपुरा अनुमंडल के बेलारी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार शामिल हैं। दुर्घटना में वाहन चालक की भी मौत की सूचना है।

बताया जा रहा है कि 10-11 जून यानी दो दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत गुरुवार शाम तीनों थानाध्यक्ष कार से वापस मधेपुरा के लिए रवाना हुए। कार निजी चालक ज्योतिष कुमार चला रहा था। रात एक बजे बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल के समीप एनएच पर खड़े ट्रक में कार घुस गई। हादसे में तीनों थानाध्यक्ष और कार चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!