सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी मेला का हुआ आयोजन

Palamu : मेदिनीनगर शहर के हमीदगंज स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य चितरंजन सिंह, रमेश चंद दिवेदी, विद्यालय के सचिव राजीव सिंह और सोना महल के संचालक संतोष सोनी ने संयुक्त रुप से भारत माता, ओम व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्पार्चन कर किया।

इसके बाद विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन वैज्ञानिक नागार्जुन के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन एवं नारियल फोड़कर किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य चितरंजन सिंह और सोना महल के संचालक संतोष सोनी ने संयुक्त रूप से पौधारोपण भी किया।विज्ञान प्रदर्शनी मेला में शिशुपाल और किशोर वर्ग के छात्रों द्वारा विज्ञान,कृषि और गणित से संबंधित सैकड़ों मॉडल तैयार किए गए थे।जिसका अवलोकन अभिभावक,गणमान्य व विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा किया गया था।

विज्ञान प्रदर्शनी मेला में विद्यालय के भैया बहनों द्वारा सिटी मॉल,जलवायु, वाईफाई, मानव उत्सर्जन तंत्र, सेंसर से संबंधित मॉडल और विभिन्न प्रकार के इनोवेटिव मॉडल प्रस्तुत किया गया था।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चे सभी गुणों में होते हैं निपुण : संतोष सोनी

मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि सोना महल के संचालक संतोष सोनी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट पर काफी मेहनत किया है।इनके द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट के माध्यम से यह पता चलता है कि बच्चे विज्ञान,कृषि और गणित के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चो के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट से हमें विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त हुई जो की भारत में आने वाले आपदा,पॉल्यूशन को रोकने का वजह बनेगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य चितरंजन सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी को लेकर सभी छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया और बच्चों ने लगन के साथ तैयारी पूरी की।उन्होंने विज्ञान मेला के उद्देश्य को लेकर कहा कि बाल वैज्ञानिकों में विज्ञान के प्रति रुझान इस विज्ञान मेले के माध्यम से होती है।भैया बहनों के अथक परिश्रम से विज्ञान मेला में प्रदर्शनों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में विज्ञान के प्रति नई खोज के साथ उनके मस्तक में ऊर्जा का संचार होता है।

मौके पर विधायक आलोक चौरसिया, विद्यालय के आचार्य दीपक कुमार,रितेश कुमार,रिया सिंह,अजीत कुमार,अनूप कुमार,वेद प्रकाश पिंटू कुमार,रंजन कुमार,वंदना कुमारी आराधना कुमारी सुप्राजिता कुमारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!