सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइसिस से पीड़ित हैं समाजसेवी रवि डे

लातेहार: जिले के चर्चित नेता एवं समाजसेवी रवि डे पिछले डेढ़ माह से सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइसिस (गर्दन की नसों से संबंधित बीमारी) से पीड़ित हैं। इस बीमारी के कारण उन्हें गर्दन में दर्द, हाथ-पैरों में झनझनाहट तथा लगातार चक्कर आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण उन्हें खड़े होने और चलने-फिरने में भी कठिनाई हो रही है।

रवि डे का इलाज रांची के विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने में अभी कुछ और समय लगेगा। दवाइयों के साथ-साथ वे चिकित्सकीय सलाह के अनुसार प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास भी कर रहे हैं।रवि डे के मित्रों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!