सांसद वीडी राम के प्रयास से रामगढ़ के हिसरा गांव में पहुंची बिजली, क्षेत्र की जनता ने जताया आभार

Palamu : पलामू जिला स्थित रामगढ़ प्रखंड के सुगरवर्ती क्षेत्र हिसार ग्राम में अभी तक बिजली नहीं पहुंची थी। जिसके कारण यहां के बच्चे रोशनी के बिना शिक्षा एवं अन्य कार्यों से वंचित रह रहे थे। यहां की जनता ने पलामू के सांसद बीडी राम को बिजली समस्या से अवगत कराया। सांसद ने क्षेत्र की जनता की भावना का सम्मान करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इस गांव में बिजली पहुंचाया जाए। संसद का प्रयास रंग लाया। इस गांव में बिजली की समस्या से निजात मिली।

पहली बार इस गांव में बिजली जलने पर क्षेत्र की जनता में काफी खुशी देखने को मिला। स्थानीय जनता ने सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे को बुलाकर सम्मानित किया तथा संसद के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे ने कहा कि पलामू लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विष्णु दयाल राम का प्रयास है कि विकास की किरण अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है।

मौके पर उप मुखिया ललन यादव, महेश परहिया, सोनी देवी, प्रदीप, महेंद्र परहिया, बिफन कोरवा, लखन परहिया, सुनीता देवी, प्रमिला देवी, चमरू कोरवा, शकुंती देवी
राज मति कुंवर आदि मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!