सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का हुआ समापन

Ranchi : रांची के आड्रे हाउस में तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का समापन रविवार को हो गया। मौके पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर मेघवाल ने कहा कि एक मई को बुद्ध पूर्णिमा के दिन महोत्सव प्रारंभ हुआ। आज हम समापन उत्सव मना रहे हैं। लेकिन कल भी हम उत्सव मनाएंगे और कल का दिन उत्सव का दिन रहेगा। उन्होंने सफल आयोजन के लिए रक्षा राज्य मंत्री सहित सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय कलाकारों के संग लोगों के लिए प्रेरणा का स्तंभ बनेगा। मुख्य अतिथि मेघवाल ने स्वदेशी मेले में लगे स्टॉल का भ्रमण किया।

हम सभी कोशिश करें की मोटे अनाज का सेवन करें : बाबूलाल

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला के आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सचमुच में बहुत ही अच्छा है आने वाले समय में एक उदाहरण कायम करेगा।

इस आयोजन के जरिये घरेलू उत्पाद को बढ़ावा मिलेगा और उत्पादों को लोकल बाजार में जगह मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को जीवन में उतरना होगा। हम सभी कोशिश करे की मोटे अनाज का सेवन करें।

इस अवसर पर भाजपा के संगठन मंत्री कर्मवीर, महापौर रोशनी खलको, उपमहापौर नीरज कुमार,महानगर अध्यक्ष वरुण साहू,पूर्व राज्य सभा सांसद अजय मारू भी मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!