
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नपं का अभियान, 15 किलो प्लास्टिक जब्त, जुर्माना वसूला
Latehar : नगर पंचायत द्वारा सोमवार को नगर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना चौक, चटनाही चौक एवं बायपास चौक स्थित विभिन्न दुकानों की जांच की गई।
जांच के दौरान करीब 15 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। साथ ही जिन दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद हुई, उनसे नियमानुसार जुर्माना भी वसूला गया।
नगर पंचायत की ओर से सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग या बिक्री न करें। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में नगर प्रबंधक, लेखापाल, कनीय अभियंता एवं फील्ड सुपरवाइजर सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।





