हरिहरगंज : जेएलकेएम प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन, अविनाश सिंह बने अध्यक्ष
राज सोनी वरीय उपाध्यक्ष, वीरू कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी, संगठन विस्तार पर जोर
Palamu : हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र स्थित अमृत होटल में शनिवार को जेएलकेएम की हरिहरगंज प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मंडलीय प्रवक्ता अमरजीत कुमार यादव ने की, जबकि संचालन पीपरा प्रखंड अध्यक्ष डॉ. रंजय साव ने किया.
बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसके बाद प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से अविनाश सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, राज सोनी को वरीय उपाध्यक्ष, वीरू कुमार को महासचिव तथा खुश रंजन व सोनू कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया.

नीरज यादव व राजाराम को सचिव, अमित कुमार को कोषाध्यक्ष और जयप्रकाश यादव को प्रवक्ता बनाया गया. अभिषेक यादव, अशोक राम व आकाश यादव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी. कार्यकारी सदस्यों में छोटू सिंह, विजय प्रजापति, गोलू सिंह, वीरेंद्र भुईयां, रोहित कुमार, प्रिंस मालाकार, गौतम मालाकार और अमित कुमार को शामिल किया गया. बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को पंचायत व बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा संगठन विस्तार के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया गया.




