
हुसैनाबाद पुलिस ने 2 बाइक लुटेरा को किया गिरफ्तार
Palamu : पलामू जिला स्थित हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला ने प्रेस वार्ता में बताया कि दिनांक 04.06.2026 की रात्रि लगभग 02:30 बजे हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मालवरिया बस्ती के के समीप सुमसान सडक पर एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को चार अपराधकर्मियों के द्वारा रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन लूट लिया गया था। घटना के संबंध में प्राप्त आवेदन के आधार पर हुसैनाबाद थाना में कांड दर्ज किया गया। कांड के त्वरित उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, पलामू के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया।
गठित एसआईटी द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना संकलित करते हुए कांड का अनुसंधान प्रारंभकिया अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त चार व्यक्तियो को पकडा गया जिसमें 02 व्यस्क अभियुक्त तथा 02 विधि विरुध बालक शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्त वसीम अख्तर की निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिल वसीम अख्तर के घर से बरामद किया गया तथा अभियुत उज्जवल उपाध्याय की निशानदेही पर लूटी गई मोबाईल उज्जवल के घर से बरामद किया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि सभी पकडाये व्यक्ति एक ही गाँव के रहने वाले है तथा आपस में सभी मित्र हैं। रात्रि में सुनसान स्थान पर राहगीरों को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

घटना में शामिल 02 व्यक्ति अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है तथा 02 निरुध विधि विरुध बालक को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरुप किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी
(01) उज्जवल कु० उपाध्याय, उम्र-20 वर्ष, पिता- रमेश उपाध्याय
(02) वसीम अख्तर, उम्र 21 वर्ष, पिता- हबीब अंसारी, दोनो पता- लोटनिया, थाना- हुसैनाबाद, जिला- पलामू
बरामद सामानों की विवरणी
(01) लूट की गयी हिरो स्पेलण्डर बाईक संख्या JH03 AN-7053
(02) लूट की गयी नथिंग कंपनी का मोबाईल
छापामारी दल में शामिल सदस्य
(01) श्री दिव्यांश शुक्ल, (भा०पु० से०) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद
(02) पु०नि० चंदन कुमार, थाना प्रभारी हुसैनाबाद
(03) पु०अ०नि० मुकेश कमार सिंह, हुसैनाबाद थाना
(04) पु०अ०नि० रमण यादव, हुसैनाबाद थाना (अनुसंधानकर्ता).
(05) सशस्त्र बल, चालक, चौकीदार, सभी हुसैनाबाद थाना
पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि रात्रि में सुनसान मार्गों पर सावधानी बरतें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को (नंबर-112) पर दें । अपराधियों के विरुद्ध पलामू पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



