हुसैनाबाद में वज्रपात का कहर: एक किशोर की मौत, 10 घायल

Palamu : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र की लोटनिया पंचायत अंतर्गत एकौनी गांव में शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे हुए वज्रपात की घटना में एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए।मृतक की पहचान आयुष कुमार (पिता- राकेश मेहता) के रूप में हुई है।

गंभीर रूप से घायल प्रशांत कुमार (22 वर्ष, पिता- राजकुमार मेहता) की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, गांव में बीती रात एक शादी समारोह आयोजित किया गया था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे। शनिवार को भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग गांव के आम बगीचे में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और वज्रपात होने से यह हादसा हो गया।घटना में घायल पवन कुमार, पंकज कुमार, प्रिंस कुमार, सौरभ कुमार, ऋषभ कुमार, सत्यम कुमार, सुजीत कुमार और हरिओम कुमार सहित अन्य घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद के विधायक संजय कुमार सिंह यादव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। विधायक ने अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एस.के. रवि को सभी घायलों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।इसके अलावा विधायक ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर एंबुलेंस के माध्यम से उसके घर भेजने की व्यवस्था भी कराई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!