हुसैनाबाद में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वैच्छिक श्रमदान व फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन

Palamu : हुसैनाबाद नगर पंचायत प्रशासन द्वारा गुरुवार को शहर में स्वैच्छिक श्रमदान व फ्रेंडली क्रिकेट मैच आयोजित किया गया।यह अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत आयोजित हुआ। स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक से की गई। कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य शहर को स्वच्छ रखना है।उन्होंने अभियान में शहरवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

गांधी चौक से जेपी चौक तक चला सफाई अभियान

श्रमदान कार्यक्रम के तहत गांधी चौक से सफाई अभियान शुरू किया गया। इसमें शामिल लोग मुख्य बाजार, महावीर मंदिर, आंबेडकर चौक और सब्जी बाजार होते हुए जेपी चौक पहुंचे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई की गई। अभियान के दौरान प्रतिष्ठान मालिकों और स्थानीय लोगों से शहर को स्वच्छ रखने की अपील की गई।वहीं ठेला संचालकों और अन्य दुकानदारों को निर्धारित स्थानों पर कचरा रखने और उसके उचित प्रबंधन के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान शहर के गुलाबबाग स्टेडियम में नपं प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर स्वच्छता का संदेश दिया।


नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती व उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने शहरवासियों से स्वच्छता के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी है।अभियान को सफल बनाने के लिए सभी की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।


कार्यक्रम में वार्ड पार्षद उमा देवी, राज कुमार कश्यप, सरवरी बीबी, शम्भू कुमार, पूर्व पार्षद अखिलेश यादव,अजित गुप्ता, सिटी मैनेजर राकेश कुमार सिंह, निर्मल कुमार आशीष, अभिषेक राहुल, अजित कुमार, सोनू कुमार, रविकांत पटेल, रवि कुमार यादव और सफाई जमादार अवधेश राम समेत बड़ी संख्या में नगर पंचायत कर्मी व सफाई कर्मी मौजूद थे

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!