हैदरनगर : मां की डांट से नाराज युवती ने खाया कीटनाशक, इलाज के दौरान हुई मौत
Palamu : पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के सरगड़ा गांव की पूनम कुमारी ने अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर में रखा कीटनाशक दवा पी ली।
घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान कमलेश राजवार की पुत्री पूनम कुमारी के रूप में की गई है।परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह छोटे भाई को खाना देने के दौरान किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया था।जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद अस्पताल पुलिस चौकी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


