हैदरनगर से शव बरामद, जांच करने में जुटी पुलिस
Palamu : हैदरनगर धाम मोड़ के समीप पीपल के पेड़ के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति को बीती रात पेट्रोलिंग पार्टी ने अचेत अवस्था में पाया, पुलिस ने उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया, चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

शव की पहचान का प्रयास करने में हैदरनगर थाना की पुलिस जुटी है।अगर किसी व्यक्ति को इनके बारे में जानकारी हो तो हैदरनगर थाना पुलिस को सूचना दे सकते हैं।




