​सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मेदिनीनगर में धूमधाम से मना गणेश चतुर्थी का पर्व, प्रभारी प्रधानाचार्य ने किया निरीक्षण​

Palamu : मेदनीनगर शहर के हमीदगंज स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में श्री गणेश पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का माहौल उस समय और अधिक ऊर्जावान हो गया जब जपला के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री अखिलेश विश्वकर्मा जी ने विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और सांस्कृतिक गतिविधियों का जायजा लिया तथा गणेश पूजन समारोह में सम्मिलित होकर बालकों का उत्साहवर्धन किया।गणेश चतुर्थी के अवसर पर छात्रों द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

विद्यालय के भैया-बहनों ने गणपति वंदना, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।निरीक्षण एवं पूजन के उपरांत प्रभारी प्रधानाचार्य श्री अखिलेश विश्वकर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा, “भगवान श्री गणेश बुद्धि, सिद्धि और विघ्नहर्ता के प्रतीक हैं। विद्या भारती के विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ हमारी सनातन संस्कृति और मूल्यों का बीजारोपण करना है। ऐसे पर्व बच्चों में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना का विकास करते हैं।उन्होंने विद्यालय परिवार के अनुशासन और प्रबंधन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में भगवान श्री गणेश की भव्य आरती की गई एवं सभी आचार्यों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चितरंजन सिंह ,समस्त आचार्य बंधु-भगिनी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!