
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के लातेहार जिलाध्यक्ष बने प्रेमचंद पांडेय
Latehar : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अरुण शर्मा ने लातेहार जिले के बिशुनपुर निवासी प्रेमचंद पांडेय को संगठन का लातेहार जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
नियुक्ति के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री पांडेय से समाज एवं राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसेवा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया है। श्री पांडेय की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।





