अपना पढ़ाई और घर चलाने के लिए रंजीत ने खोल दी हर्बल जूस की दुकान,लग रही है भीड़

PALAMU : बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले रंजीत कुमार ने मेदनीनगर शहर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने के साथ ही वह अपने पढ़ाई और घर के खर्च निकालने के लिए सुबह में हर्बल जूस तैयार करके लोगों को पिलाने का काम कर रहे हैं।

रंजीत कुमार अपने हर्बल जूस का दुकान पुलिस लाइन रोड स्थित कमिश्नर ऑफिस के पास लगाते हैं। यहां पर जो लोग सुबह में मॉर्निंग वॉक करने आते हैं वह इनका जूस पीते हैं,ताकि सेहत बरकरार रहे। परंतु यह जूस हर व्यक्ति को पीने की जरूरत है ताकि शरीर में पनप रहे विषैले पदार्थ की छुट्टी की जाए।


रंजीत कुमार ने बताया कि उनके परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने से आर्थिक संकट खड़ा हुआ तो उन्होंने पार्ट टाइम जॉब तलाशा। मन मुताबिक काम नहीं मिला तो उन्होंने अपने हुनर को ही रोजगार बना लिया।रंजीत ने बताया कि पटना में पढ़ाई के दौरान उत्सुकतावश उन्होंने जड़ी-बूटियों से दवा बनाने के गुर सीखे थे। वही हुनर आपदा में काम आ गया। उन्होंने कमिश्नर कार्यालय के सामने एक छोटा सा हर्बल जूस कॉर्नर खोल दिया। उनके कॉर्नर पर कोई बड़ी दुकान नहीं, बस एक लकड़ी का छोटा टेबल, मिक्सी चलाने के लिए एक बड़ी बैटरी, एक मिक्सी, डिस्पोजेबल गिलास और आसपास के खेत-जंगल से इकट्ठा की गई ताजी जड़ी-बूटियां। अश्वगंधा, एलोवेरा, करेला, सहजन, गिलोय, अर्जुन की छाल, तुलसी, पुदीना सहित करीब आठ से 10 तरह के पत्ते, छाल और जड़ी को मिक्सी में डालकर रंजीत ग्राहकों के सामने ही ऑन द स्पॉट जूस बनाकर पिलाते हैं।

यह जूस इम्यूनिटी बढ़ाने, शुगर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में फायदेमंद बताया जाता है।सुबह-सुबह कमिश्नर कार्यालय और पुलिस लाइन में मॉर्निंग वॉक करने आने वाले सैकड़ों लोग अब धीरे-धीरे उनके परमानेंट कस्टमर बन गए हैं। लोग कहते हैं कि बाजार के केमिकल वाले जूस से बेहतर है यह देसी और शुद्ध हर्बल जूस। रंजीत रोज सुबह 5:30 बजे से 9:30 बजे तक अपना स्टॉल लगाते हैं।

इसके बाद दिन भर पढ़ाई और अन्य कामों के लिए समय निकाल लेते हैं। उनका कहना है कि लक्ष्य सिर्फ पैसा कमाना नहीं है, बल्कि लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करना भी है। इसलिए जूस की कीमत उन्होंने बेहद कम, मात्र 20 रुपये रखी है, ताकि हर कोई इसका लाभ ले सके।
.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!