अपराध नियंत्रण को लेकर पथरा ओपी प्रभारी ने चलाया एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान

Palamu : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर हरिहरगंज थाना स्थित पथरा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को अपने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा को लेकर एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उन्होंने सभी दो पहिया चार पहिया वाहनों को रोककर उनकी गहनता पूर्वक जांच किया।वहीं मौके पर उपस्थित ओपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया की जिले में अपराधियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने, वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने तथा आम लोगों में सुरक्षा का माहौल कायम रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा की अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार यह अभियान जारी रहेगा। पथरा ओपी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इसी तरह के एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!