
अफीम तस्कर और पुलिस के बीच गोलीबारी, एक तस्कर घायल
Ranchi : हजारीबाग के बरही में पुलिस और अफीम तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस अफीम तस्करों को पकड़ने गई थी जहां तस्करों द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई इसी क्रम में दोनों ओर से गोली चली जिसमे एक तस्कर घायल हो गया है।

घायल तस्कर को पुलिसकर्मी की ओर से बरही अस्पताल पहुचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया है। एसपी अमन कुमार ने मुठभेड़ और एक तस्कर के घायल होने की पुष्टि की है। घायल युवक की पहचान अजय कुमार (21), पिता मुकेश सिंह, ग्राम चापी, थाना बाराचट्टी, जिला गया (बिहार) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




