अभिभावक गोष्ठी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा

लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में कक्षा नवम एवं दशम के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था को समझा।नवीन सत्र 2026–27 के अवसर पर आयोजित इस गोष्ठी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय परिवार की ओर से अभिभावकों को उनके सहयोग एवं जिम्मेदारियों के संबंध में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने किया। इस दौरान अभिभावकों ने भी बच्चों के विकास से जुड़े अपने विचार साझा किए।अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि गतिविधि-आधारित शिक्षा तथा डिजिटल इंडिया की दिशा में बढ़ते कदमों के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों को विद्यालय का अवलोकन भी कराया गया, जिससे उन्होंने विद्यालय के भौतिक संसाधनों की उपयोगिता को बच्चों के विकास में प्रत्यक्ष रूप से देखा। साथ ही, अभिभावकों को पैनल बोर्ड की विशेषताओं से भी अवगत कराया गया।
अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर संबंधित कक्षा-आचार्य भी उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!