बरछीया स्थित श्री हनुमंत मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में

बारियातु:प्रखंड क्षेत्र के सालवे पंचायत अंतर्गत बरछीया ग्राम स्थित नव-निर्मित श्री हनुमंत मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।इस संबंध में आयोजक मंडली के अध्यक्ष नरसिंह प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सोनू प्रजापति, आनंद प्रजापति, सुमेर सिंह, पारस सिंह, सचिव अयोध्या प्रजापति, राजेश प्रजापति, नरेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष मोहन मिस्त्री, नवीन सिंह, उदय गुप्ता तथा संयोजक राजेश प्रजापति व श्रवण ठाकुर ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत 18 अप्रैल (शनिवार) को कलश यात्रा निकाली जाएगी। 19 अप्रैल (रविवार) को अरनी मंथन के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा। 23 अप्रैल (गुरुवार) को प्राण प्रतिष्ठा सह पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि 25 अप्रैल (शुक्रवार) को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं महासंतों की विदाई दी जाएगी।आयोजकों ने आगे बताया कि 19 अप्रैल सुबह 11 बजे से 25 अप्रैल सुबह 11 बजे तक अखंड कीर्तन का आयोजन होगा। प्रतिदिन संध्या 6 बजे से 9 बजे तक कथावाचन एवं रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक रासलीला का आयोजन किया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!