अवैध सखुआ लकड़ी के साथ पिकअप जब्त, दो गिरफ्तार

लातेहार: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।प्राप्त सूचना के आधार पर मंगलवार 26 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए चंदवा थाना क्षेत्र में अवैध सखुआ लकड़ी लदा एक पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर-AS18AC 2162) को जब्त किया गया। वाहन से सखुआ लकड़ी का कुल 14 पीस बोटा बरामद किया गया।इस संबंध में चंदवा थाना कांड संख्या 107/26, दिनांक 26.05.2026 के तहत धारा 303(2)/317/3(5) बीएनएस एवं 33/41/42/52 वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों में


चंदन ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, पिता-विजय ठाकुर, ग्राम-बीतलांग, थाना-चान्हो, जिला-रांची,साबेज अंसारी, उम्र 22 वर्ष, पिता-हकीमूल अंसारी, ग्राम-मांडर, थाना-मांडर, जिला-रांची शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!