
उड़ीसा के राज्यपाल बने बृजमोहन राम, हेरहंज भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
भाजपा नेता संतोष यादव ने मिलकर दी बधाई
Latehar:झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा निवासी बृजमोहन राम को उड़ीसा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हेरहंज प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति की खबर से क्षेत्र के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष यादव ने बृजमोहन राम से मिलकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, हेरहंज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे झारखंड के लिए गौरव का विषय बताया।
बधाई देने वालों में विधायक प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता, बिहारी प्रसाद, उमेश राम, नवीन गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, मुरली प्रसाद समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। सभी ने बृजमोहन राम के सफल कार्यकाल की कामना की।





