उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई संपन्न

Latehar :उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में समिति द्वारा कुल 61 अभ्यावेदनों की समीक्षा की गई। विचार विमर्श के बाद समिति द्वारा 61 में से 61 अभ्यावेदनों की अनुशंसा की गई।बैठक में सड़क दुर्घटना, वज्रपात से मानव एवं मवेशियों की मौत, डोभा, नदी, जलाशयों में डूबने से हुई मौत, सर्पदंश आदि से संबंधित आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया। अंचल एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा आवेदनों के जाँच एवं सत्यापन के आधार पर प्राप्त प्रस्ताव को भुगतान के लिए स्वीकृति दी गई।

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह,अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, सिविल सर्जन डॉo राजमोहन खलखो एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!