एसवीएम के बच्चों ने बाजार भ्रमण कर सीखी सब्जियों की खरीद-बिक्री

लातेहार: शहर के धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के नन्हे-मुन्ने बच्चों को सब्जी बाजार का भ्रमण कराया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्ले स्कूल अर्थात शिशु वाटिका के बच्चों को अपने सामाजिक सहयोगियों से परिचित कराना था।इसके तहत कक्षा अरुण के भैया-बहनों को उनकी मातृ आचार्या शिल्पा दीदी के साथ विद्यालय के निकट स्थित सब्जी बाजार ले जाया गया।बाजार भ्रमण के दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार की सब्जियों तथा उनके क्रय-विक्रय की प्रक्रिया को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला।इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिल्पा कुमारी, अभिषेक अनिल सहित अन्य महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!