
भारी वाहनों की जांच, 70 वाहनों का कटा ऑनलाइन चालान
लातेहार: उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं राजस्व संग्रहण को लेकर लातेहार थाना क्षेत्र में 13 एवं 14 मई 2026 को शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक भारी वाहनों की जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान वाहनों के कागजातों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। साथ ही सभी चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से ड्रिंक एंड ड्राइव जांच भी की गई।जांच अभियान के क्रम में कुल 98 वाहनों की जांच की गई, जिनमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 70 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। इसके अलावा परमिट की शर्तों का पालन नहीं करने वाली एक बस पर भी कार्रवाई की गई।
इस अभियान के तहत कुल 2,04,500 रुपये का ऑनलाइन चालान किया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। उन्होंने विशेष रूप से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की सलाह दी।




