
एसवीएम धर्मपुर पथ, लातेहार में मासांत बैठक संपन्न

Latehar : सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में आज दिन मंगलवार को मासांत बैठक का आयोजन विद्यालय परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।बैठक का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षिक, प्रशासनिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी माह की कार्ययोजना तैयार करना था।
मासांत बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव राजीव रंजन पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही उन्होंने आचार्य दीदी को संबोधित करते हुए कहा कि सतत प्रयास और संकल्प से कार्य सिद्ध होते हैं। विद्यालय की सफलता आप सभी आचार्य दीदी जी के संयुक्त प्रयास से ही संभव है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने आचार्य दीदी को अपने-अपने कार्यों और दायित्व के प्रति निष्ठावान होने की बात की।बैठक का शुभारंभ वंदना सत्र से हुआ, जिसमें सरस्वती वंदना एवं प्रार्थना के साथ सभी आचार्यों ने विद्यालय के समग्र विकास का संकल्प लिया।इसके पश्चात पंजी संधारण सत्र में विभिन्न पंजियों के रखरखाव, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति तथा आवश्यक सुधारों की समीक्षा की गई।
तीसरे सत्र में विगत माह में संपन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी माह में आयोजित होने वाले शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।चर्चा सत्र में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा अनुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक का समापन संघ शाखा सत्र के साथ हुआ, जिसमें शाखा अभ्यास, प्रेरक प्रसंग एवं प्रार्थना के माध्यम से सभी आचार्यों ने राष्ट्रभाव, संगठन एवं संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।विद्यालय प्रशासन ने सभी आचार्यों से आगामी माह की योजनाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का आह्वान किया।





