पाँच लाख का इनामी माओवादी सुखलाल बृजिया समेत दो उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Latehar : लातेहार एवं आसपास के जिलों में सक्रिय भाकपा (माओवादी) के 5-5 लाख रुपये के इनामी सब जोनल कमांडर सुखलाल बृजिया तथा अनिल तुरी उर्फ उज्ज्वल तुरी ने पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस के अनुसार, सुखलाल बृजिया के विरुद्ध लातेहार जिले में 14 तथा अनिल तुरी उर्फ उज्ज्वल तुरी के विरुद्ध लोहरदगा जिले में 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों लंबे समय से माओवादी गतिविधियों में सक्रिय थे।

सुखलाल बृजिया लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र के बारीबंध गांव का निवासी है, जबकि अनिल तुरी उर्फ उज्ज्वल तुरी लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के चैनपुर का रहने वाला है। दोनों पर झारखंड पुलिस द्वारा 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण के बाद दोनों को छिपादोहर थाना कांड संख्या 11/26, दिनांक 14.03.2026 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उक्त मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 191(3), 190, 132, 351(2), 351, शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-बी)(ए), 25(1-एए) तथा 17 सीएलए एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!