एसवीएम में अभिभावकों ने किया कक्षा अवलोकन,शिक्षण पद्धति की सराहना

Latehar : धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की शिशु वाटिका में आयोजित अभिभावक कक्षा अवलोकन कार्यक्रम के दूसरे दिन अभिभावकों ने उदय कक्षा का अवलोकन किया। इस कक्षा का संचालन मातृ आचार्य रूबी कुमारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप पंचपदी शिक्षण पद्धति के आधार पर सफलतापूर्वक किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने अभिभावकों के समक्ष कक्षा अवलोकन योजना की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय में शत-प्रतिशत गतिविधि आधारित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कक्षा अवलोकन के माध्यम से अभिभावक शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया को निकट से समझेंगे, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनका सहयोग और अधिक प्रभावी होगा।

कक्षा का अवलोकन करने वाले अभिभावकों बृजेश कुमार, श्वेता कुमारी एवं सारिका कुमारी सहित अन्य अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने बताया कि कक्षा में प्रत्येक बच्चे की सक्रिय सहभागिता, सीखने के प्रति रुचि तथा विषयवस्तु को पूरी तरह गतिविधियों के माध्यम से समझाने की पद्धति प्रभावशाली और प्रेरणादायक रही।

कक्षा संचालन में मातृ आचार्य मनीषा कुमारी ने सहायक की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों में बृजेश कुमार, श्वेता रानी, रिमझिम कुमारी, पूजा कुमारी, अंजली देवी, सारिका कुमारी, रोहित कुमार सिंह, सिंधु देवी, मदनलाल गुप्ता, अरविंद कुमार, श्रद्धा कुमारी, ममता देवी, विद्वंती देवी, रिचा शर्मा, अंजलि अग्रवाल एवं शोभावती कुमारी सहित अन्य अभिभावक उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!