एसवीएम में छात्राओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण, मशीन की बारीकियों से कराया परिचय

लातेहार : सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में बालिका शिक्षा के अंतर्गत संचालित कौशल विकास कार्यक्रम के चौथे चरण में शनिवार को कक्षा नवम (ब) की छात्राओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि प्रशिक्षण शिक्षिका नीलम कुमारी द्वारा दिया जा रहा है। कार्यक्रम के चौथे चरण में छात्राओं को सिलाई मशीन के संचालन तथा उसकी तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षिका नीलम कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मशीन को अच्छी तरह जाने और समझे बिना बेहतर उत्पादकता संभव नहीं है। इसलिए मशीन के प्रत्येक भाग और उसके कार्यों की सही जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को पहले सामान्य तरीके से मशीन चलाने का अभ्यास करने तथा अनुभव प्राप्त होने के बाद कलात्मक सिलाई एवं कढ़ाई की ओर आगे बढ़ने की सलाह दी।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं में दिव्यांशी, अंशिका, सुप्रिया, सौम्या, नेहा, अंजलि, रिया सहित अन्य छात्राएं शामिल रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनमें व्यावसायिक कौशल का विकास करना है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!