
डिग्री कॉलेज निर्माण हेतु अलखडीहा में दस एकड़ भूमि का सत्यापन
बारियातू : जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी नेतृत्व में अंचल कार्यालय की टीम ने साल्वे पंचायत अंतर्गत अलखडीहा गांव स्थित इटके पुल के समीप शुक्रवार को भूमि का सत्यापन व स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान चयनित भूमि की पैमाइश, अभिलेखों का सत्यापन तथा निर्माण की उपयुक्तता का विस्तृत आकलन किया गया।
अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी ने बताया कि प्रस्तावित कॉलेज के लिए हल्का संख्या-7 के खाता संख्या 265, प्लॉट संख्या-166 की सरकारी भूमि का सत्यापन किया गया. इस – दौरान अंचल निरीक्षक पियुष कुमार, – हल्का कर्मचारी राजकमल कुमार व अंचल अमीन संजय यादव ने भूमि की पैमाइश, खतियान एवं अन्य राजस्व अभिलेखों का मिलान किया. निरीक्षण के दौरान स्थल तक सड़क संपर्क, जलभराव की स्थिति. पर्याप्त क्षेत्रफल सहित निर्माण कार्य के लिए आवश्यक सभी तकनीकी एवं भौगोलिक पहलुओं की भी जांच की गयी. अंचलाधिकारी ने बताया कि सत्यापन रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।





