
कांग्रेस नेता बिट्टू पाठक ने भाजपा सांसद और विधायक पर लगाया विकास की अनदेखी का आरोप
Palamu : 21 अगस्त 2026 को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के नेता सूर्यांश प्रताप सिंह के नेतृत्व में नगर निगम के समस्याओं को लेकर एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता युवा कांग्रेस डाल्टनगंजन विधानसभा के अध्यक्ष शोएब अख्तर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव व पूर्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता आदिल गनी ने किया। साथ में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शमीम अहमद राईन, ईश्वरी प्रसाद सिंह, खुर्शीद आलम, अजय साहू, उपस्थित हुए।

झारखंड कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने धरना में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि
मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र से भाजपा के मेयर, भाजपा के विधायक और भाजपा के सांसद हैं। विधायक आलोक चौरसिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र के 35 वार्डों में आखिर विकास कहां दिखाईl दे रहा है ? 35 वार्ड डाल्टनगंज विधानसभा में ही आता है।
बिट्टू पाठक ने विधायक से सवाल किया कि यदि क्षेत्र में विकास हुआ है, तो जनता को सड़क, नाली, पेयजल, जलजमाव और अन्य बुनियादी सुविधाओं के स्तर पर इसका स्पष्ट लाभ क्यों नहीं दिख रहा है। उन्होंने विधायक से अपने कार्यकाल के विकास कार्यों का हिसाब जनता के सामने रखने की मांग की।
हालांकि, उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार मेदिनीनगर नगर निगम में कुल 35 वार्ड हैं और शहर के कई इलाकों में सड़क, नाली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर अब भी चुनौतियां बनी हुई हैं।बिट्टू पाठक का यह सवाल ऐसे समय में सामने आया है, जब नगर निगम की ओर से भी शहर में विभिन्न विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है। हाल में निगम बोर्ड ने 76 नई योजनाओं को मंजूरी दी है।
मौके पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के युवा नेता सूर्यांश सिंह, युवा नेता कृष्णा कांत सिंह,आकाश सिंह ,प्रियांशु सिंह, टोनू सिंह, रोहित सिंह, छोटू खान, गुड्डू खान, अंकित, रवि सिंह, अवनीश सिंह आदि उपस्थित थे।




