काली कंबल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़, पूर्व मंत्री कमलेश सिंह हुए शामिल

Palamu : हुसैनाबाद के अनुमंडल मैदान, जपला में काली कंबल वाले बाबा के सानिध्य में चल रहे निःशुल्क आरोग्य शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मरीजों और उनके परिजनों का तांता लगा रहा। देखते ही देखते पूरा अनुमंडल मैदान लोगों से खचाखच भर गया।


यह आयोजन पूर्व मंत्री श्री कमलेश कुमार सिंह के सौजन्य से तथा युवा नेता सूर्या सिंह के आयोजन में कराया जा रहा है। काली कंबल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर के साथ शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक भव्य श्रीराम कथा का भी आयोजन किया जा रहा है।

शिविर स्थल पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूर-दराज से आए मरीज घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। पलामू के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ बिहार से भी बड़ी संख्या में लोग काली कंबल वाले बाबा से स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए पहुंचे। लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती रही और दोपहर तक पूरा परिसर मरीजों एवं उनके परिजनों से भरा रहा।

कई परिवार अपने बुजुर्गों और गंभीर रूप से परेशान मरीजों को लेकर शिविर में पहुंचे। हर तरफ मरीजों की भीड़, कतारें और लोगों की आवाजाही का नजारा देखने को मिला।

शिविर में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए हुसैनाबाद पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) दिव्यांशु शुक्ला एवं थाना प्रभारी चंदन कुमार स्वयं शिविर स्थल पर पहुंचे। दोनों पुलिस अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और तत्परता से शिविर में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला।

शिविर में लकवा, शुगर, बीपी, कमर दर्द, घुटना दर्द, गठिया, निःसंतानता सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार की सुविधा दी जा रही है।
दूसरे दिन उमड़ी रिकॉर्ड तोड़ भीड़ से स्पष्ट है कि काली कंबल वाले बाबा के इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!