
सर्प दंश से अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत
Latehar: बारियातु प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फूलसु पंचायत के मतकोमा गांव निवासी पंकज गंझु पिता स्वर्गीय बासदेव गंझु का बिते साम सांप काटने से मृत्यु हो गयी है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार साम को बारिस के दौरान पंकज गंझु पास के एक पुराने जर्जर मकान के पास शौच( पेशाब) के लिए गया था ,इसी दौरान एक सांप उसके पैर मे काटा व पास के बील मे घुस गया, पंकज गंझु का हालत अचानक बिगड़ने लगी।आनन फानन मे बालुमाथ समुदायी केन्द्र ले जाने के क्रम में मौत हो गई।
प्रशासन शव को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर हॉस्पिटल मे भेज दिया था।सोमवार को पोस्ट मॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया।इस आक्समिक घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं आस पडोस मे मातम पसरा हुआ है।




