गढ़वा: अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में युवक रांची रिम्स रेफर

Gadhwa : थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के बीएनटी स्कूल के समीप एक ईंट भट्ठा पर सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे गोली चलने की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान टंडवा निवासी 35 वर्षीय मुन्ना प्रसाद सोनी, पिता दिलीप प्रसाद सोनी के रूप में हुई है। गोली उसके बाएं पसली के नीचे छाती के हिस्से में लगी है।

गंभीर हालत में उसे रात में ही गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार गोली युवक के शरीर में ही फंसी हुई है। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल और गढ़वा सदर अस्पताल में फंसे हुए गोली को नहीं निकाला जा सका।

घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा दिया।घायल मुन्ना प्रसाद सोनी ने पुलिस को घटना को अंजाम देने वाले लोगों तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। हालांकि गढ़वा थाना पुलिस फिलहाल मामले में अधिकृत रूप से कुछ भी बताने से बच रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा घटना में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार ईंट भट्ठा पर शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद गोली चलने की घटना हुई। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच जारी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!