गढ़वा पुलिस ने किया 20 अपराधीयों को गिरफ्तार
Gadhwa : गढ़वा जिले में शुक्रवार की रात्रि पुलिस अधीक्षक गढ़वा आशुतोष शेखर के निर्देश पर जिले में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। यह अभियान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा, रंका और श्री बंशीधर नगर की निगरानी में सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया।इस दौरान थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा सशस्त्र बलों की टीम ने वारंटियों, फरार अभियुक्तों और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन कार्रवाई की। अभियान के तहत कुल 20 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। साथ ही 47 वारंट एवं 1 कुर्की का निष्पादन किया गया।

थानों की कार्रवाई इस प्रकार रही
मेराल थाना में 1 गिरफ्तारी एवं 3 वारंट निष्पादन, कांडी थाना में 1 वारंट निष्पादन, रमना थाना में 4 गिरफ्तारी एवं 4 वारंट निष्पादन, नगर उंटारी थाना में 1 गिरफ्तारी, विशुनपुरा थाना में 7 गिरफ्तारी एवं 5 वारंट निष्पादन, धुरकी थाना में 7 वारंट निष्पादन, भवनाथपुर थाना में 2 वारंट निष्पादन, केतार थाना में 3 गिरफ्तारी एवं 7 वारंट निष्पादन, हरिहरपुर ओपी में 1 गिरफ्तारी एवं 1 वारंट निष्पादन, रंका थाना में 10 वारंट निष्पादन एवं 1 कुर्की, भंडरिया थाना में 1 गिरफ्तारी एवं 3 वारंट निष्पादन, रमकंडा थाना में 2 गिरफ्तारी एवं 2 वारंट निष्पादन तथा बड़गड़ थाना में 1 वारंट निष्पादन किया गया।गढ़वा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।




