
गाड़ी ग्राम में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया गया भव्य आगाज
Ramprit Lohra @ united palamu
बारियातू : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गाड़ी ग्राम स्थित खेल मैदान में शनिवार को जागृति क्लब गाड़ी द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक प्रकाश राम,थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, जिला परिषद सदस्य रमेश राम,विधायक प्रतिनिधि देवनन्दन प्रसाद,राकेश प्रसाद, योगेन्द्र भेगता, सोनू प्रजापति, विजय सिंह, सकिन्दर राम, समाजसेवी मो जाबिर व समिति के अध्यक्ष आशिष कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर किया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक राम और विशिष्ट अतिथियों ने उद्घाटन मैच खेल रहे जुड़वां ब्रदर्स क्लब सिमरिया और लकड़ा ब्रदर्स क्लब डूमारो चंदवा के सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर विधायक प्रकाश राम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश देता हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार एवं जनप्रतिनिधियों का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिले, ताकि यहां के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है और उन्हें नशा, अपराध तथा अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अनुशासन बनाये रखने की अपील की। साथ ही आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करता हैं।
इस प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों की 32 टीमों ने भाग लिया है।आज उद्घाटन मैच जुडवा ब्रदर्स कल्ब सिमरया बनाम लकड़ा ब्रदर्स कल्ब डूमारो चंदवा के बीच खेला गया जिसमें जुडवा ब्रदर्स कल्ब सिमरया ने अच्छा खेल दिखाते हुए लकड़ा ब्रदर्स क्लब डूमारो को एक गोल से हरा पहला मैच अपने नाम कर लिया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मैदान में मौजूद रहे।





