
घर में करकट चढ़ाने के दौरान व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल, हालत गंभीर
Palamu : पलामू जिला स्थित पाटन थाना क्षेत्र के अमवा गांव में घर पर करकट चढ़ाने के क्रम में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल व्यक्ति की पहचान पाटन थाना क्षेत्र अमवा गांव निवासी सूर्यनाथ भुईयां उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई है।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सूर्यनाथ भुइयां गुरुवार की सुबह अपने घर में करकट चढ़ा रहा था। इस दौरान करकट अचानक टूट गया और वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसकी गंभीर हालत को देखकर परिजनों उन्हें इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
चिकित्सको ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।



