चंदवा सम्मेलन में युवा आजसू का संगठन विस्तार, कई युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

लातेहार: चंदवा में आयोजित युवा आजसू पार्टी के पलामू प्रमंडल स्तरीय युवा सम्मेलन सह सामाजिक मंथन कार्यक्रम में संगठन को बड़ी मजबूती मिली। विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े दर्जनों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर झारखंडी अस्मिता की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो एवं मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने नवागंतुकों को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर अमित लोहरा,उज्ज्वल गुप्ता, श्रीकांत पासवान, लवकुश यादव, हरेंद्र प्रसाद, कुंदन यादव, राज राम, अनूप साव, बादल ठाकुर, पवन साव, मुकुल तुरी, विक्की कुमार, सोनू साव और लक्की सिंह सहित 40 युवाओं ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।नवसदस्यों ने कहा कि आजसू ही एकमात्र पार्टी है जो स्थानीय नीति, 1932 खतियान और जल-जंगल-जमीन के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष कर रही है।
डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि आजसू झारखंडी अस्मिता का आंदोलन है, जबकि सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड का युवा अब अपने हक-अधिकार और रोजगार की राजनीति चाहता है। उन्होंने कहा कि आजसू का बढ़ता कारवां राज्य में बदलाव का संकेत है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!