जीजा-साली के प्रेम में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा: 2 दिन तक मोबाइल टावर पर चढ़ा रहा प्रेमी युगल

Ranchi : धनबाद और गिरिडीह जिले में जीजा-साली के प्रेम प्रसंग को लेकर दो दिनों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पहले शादीशुदा युवक सुनील महतो गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया, वहीं अगले दिन रविवार को उसकी प्रेमिका और रिश्ते में साली लगने वाली देवंती कुमारी धनबाद जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोमो के सिकलाईन इलाके में मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

जानकारी के अनुसार, युवती अपने प्रेमी सुनील महतो को पुलिस हिरासत से छोड़ने और उससे शादी कराने की मांग कर रही थी। युवती के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद युवती सुरक्षित नीचे उतरी।

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही प्रेमी सुनील महतो शादी की जिद को लेकर गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना के पीछे स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा था। युवक पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा है।

स्थानीय मुखिया अहमद अली ने बताया कि युवती काफी देर तक टावर पर चढ़ी रही। पुलिस और ग्रामीणों के समझाने के बाद वह नीचे उतरने को तैयार हुई।

लगातार दूसरे दिन हुए इस घटनाक्रम ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को समझाने और मामले को शांत कराने में जुटी हुई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!