चरम पर दलाली ! रात के अंधेरे में आते हैं दलाल !! मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल का हाल-बेहाल

कई मरीजों का मोबाइल फोन हो चुका है गायब, अस्पताल प्रबंधन बेखबर

Upendra Kumar Papu

Palamu : इन दोनों देखा जा रहा है कि मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रात के समय दलाली का धंधा चरम सीमा पर है। अस्पताल के बाहर कुछ दलाल रात के समय छिप कर मेडिकल में बैठे रहते हैं और जैसे ही अस्पताल से कोई गरीब मरीज सेवा सदन या रांची के लिए रेफर होता है, दलाल उसके पीछे लग जाते हैं और उसे अपने निजी क्लीनिक में ले जाकर उस मरीज के परिजन को इलाज के नाम पर उनका जमा पूंजी लूट लेते हैं।

एक सहिया है जो अस्पताल को ही अपना घर बना लिया है। वह दिन-रात अस्पताल के महिला वार्ड में रहती है और दलाली का धंधा कर रही है। ऐसे लोगों पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को कार्यवाइ करने की जरूरत है। जानकार सूत्रों का कहना है कि अस्पताल पुलिस चौकी खुलने से यहां और भी दलाली बढ़ गया हैं। अन्य लोगों के मुंह से यह भी सुनने को मिल रहा है कि पुलिस की साठगांठ से ही अस्पताल में दलाली का धंधा चल रहा है। अस्पताल अधीक्षक को भी इस और ध्यान देने की जरूरत है।

अस्पताल में दलाली का धंधा हो ही रहा है। साथ ही मरीजों का मोबाइल भी प्रतिदिन चोरी हो रहा है। ऐसे में अस्पताल का सुरक्षा क्या रह गया है। अस्पताल का सुरक्षा करने वाले ही सुरक्षा में सेंध लग रहे हैं। जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारीयों को भी इस मामले में गौर करने की जरूरत है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!