चियांकी में 2 की मौत, फोरलेन सड़क पर हुआ दर्दनाक हादसा

Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियाकी फोरलेन पर बुधवार की रात करीब 8 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के जोरकट गांव निवासी केदार प्रजापति के पुत्र प्रदीप कुमार और शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज मोहल्ला निवासी 52 वर्षीय संतोष सिंह के रूप में की गई है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार बाइक से मेदिनीनगर की ओर जा रहे थे, जबकि एक ऑटो सतबरवा से सवारी लेकर मेदिनीनगर शहर की तरफ आ रहा था।इसी दौरान जोरकट-दुबियाखाड़ के पास दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।वही इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

वही सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारी व जवान महेंद्र कुमार दल-बल दोनों शवों को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!