चैनपुर: खुराकला में युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के खुराकला में 25 वर्षीय राजीव रंजन चंद्रवंशी पिता गोविंद राम की संदिग्ध मौत हो गई। उसकी पत्नी संगीता देवी ने हत्या का आरोप लगाया है।

डेड बॉडी का पोस्टमार्टम एमएमसीएच में किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक के गले पर दबाने के निशान मिले हैं। जानकारी के अनुसार राजीव रंजन का किसी के पास 1 लाख 20 हजार रुपए बकाया था। जमीन बिक्री के नाम पर पैसे लिए थे, वह वापस नहीं कर रहा था। इसे लेकर बुधवार दोपहर में विवाद हुआ था और अंडा बनाने वाले बर्तन से पैसे देने वाले व्यक्ति रहे उसकी पिटाई की थी। पत्नी का कहना है कि उसी पिटाई के कारण राजीव रंजन की मौत हुई।
जानकारी मिली है कि रात में राजीव रंजन खाना-पीना खाकर ठीक ठाक सोया था। उसके बाद उसकी मौत हुई। इधर इस संदर्भ में थाना प्रभारी लालजी ने गुरुवार को घटना की पुष्टि की और बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला स्पष्ट होगा।



