चैनपुर : प्लाई बोर्ड की चपेट में आकर 2 वर्षीय बच्चा घायल, दाहिना पैर हुआ फ्रैक्चर
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार रवि के पुत्र अंकित कुमार उम्र 2 वर्ष घर में रखे प्लाई बोर्ड की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।उसका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया।

इस घटना के बारे में घायल के पिता जितेंद्र कुमार रवि ने बताया कि रविवार की शाम करीब 5:00 बजे अंकित बच्चों के साथ घर में खेल रहा था। तभी घर के दीवार साइड में रखें प्लाई बोर्ड उसके ऊपर गिर गया।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया।
घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल अंकित कुमार को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है।




