हमीदगंज : युवक के सिर पर चाकू से हमला,अस्पताल में चल रहा इलाज
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बीएन कॉलेज हमीदगंज मोहल्ला निवासी स्वर्गीय राजकुमार चंद्रवंशी के पुत्र अरुण कुमार चंद्रवंशी को रविवार की शाम अमरेश नामक व्यक्ति ने चाकू से सिर पर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि अरुण चंद्रवंशी कुछ दिनों से नावाटोली अपने बहन के घर रह रहा था।

इस बीच अरुण चंद्रवंशी रविवार की शाम नावाटोली मोहल्ला स्थित पंचमुखी मंदिर के पास टहल रहा था। इस बीच किसी बात को लेकर kandu मोहल्ला बर्मा चौक के स्थानीय निवासी अमरेश नामक व्यक्ति से उसका बहस हो गया। बहस के बाद अमरेश ने अरुण कुमार को चाकू से सिर पर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल अरुण चंद्रवंशी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।




