
चैनपुर में एक्सीडेंट : बस के धक्के से ससुराल आए व्यक्ति की मौत, एक घायल
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध तालाब के पास बस के धक्के से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।
मृतक की पहचान गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के लवाही गांव निवासी विजय बैठा उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि विजय बैठा अपने साला सुनील बैठा के शादी समारोह में शामिल होने अपना ससुराल चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव आया था।शुक्रवार को साला का तिलक था।

शुक्रवार की दोपहर विजय बैठा अपने ससुराल के एक व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर बाजार सब्जी लेने गया था। सब्जी लेकर जब वह दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे।इसी बीच चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध तालाब के पास एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। बस के टक्कर से गिरकर दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां चिकित्सकों ने विजय बैठक को मृत घोषित कर दिया।
घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।




