वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के टॉप 05 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

लातेहार:वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला के टॉप 05 छात्र-छात्राओं को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार एवं उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज के द्वारा सम्मानित किया गया।इस मौके पर उपायुक्त ने सभी छात्र छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आप सभी बच्चों ने अपने-अपने शिक्षकों माता-पिता, स्कूल, समाज तथा समस्त जिले को गौरवान्वित किया है। उपायुक्त ने छात्र छात्राओं के मेहनत एवं लगन की सराहना करते हुए आगे भी ऐसी प्रतिभा को प्रदर्शित कर जिला और राज्य का मान बढ़ाने की बात कही।उप विकास आयुक्त ने छात्र छात्राओं को और मेहनत कर सफलता अर्जित करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के साथ साथ जीवन के परीक्षा में भी सफल हो इसके लिए अच्छे चरित्र निर्माण करें। समाज के दायित्व को समझे तथा अपने पैरों पर खड़े होने के लिए सही निर्णय लें। अपनी रुचि को समझें और उस दिशा में आगे बढ़ें।सम्मान समारोह में रुपाली राज, सरस्वती विधा मन्दिर लातेहार, रोशनी गुप्ता,सरस्वती विधा मन्दिर लातेहार, तराना प्रवीण, प्रोजेक्ट हाई स्कूल सासँग,चँदवा, आयुष राज, आर के हाई स्कूल बालूमाथ, पवन गंझू, अपग्रेडेड हाई स्कूल टोटीहेशला,बरियातू, अभिषेक कुमार,सरस्वती विधा मन्दिर लातेहार,को सम्मानित किया गया।यह सम्मान समारोह लातेहार जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया।मौके पर डीआरडीबी निदेशक प्रभात रंजन चौधरी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,अलका हेम्ब्रम, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार,जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, बच्चों के अभिभावक, स्कूल के शिक्षक और छात्रगण उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!